ग्वालियर-चंबल संभाग में वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलेगा .एक ही दिन में 4 लाख पौधे रोपने का कार्य होगा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभागीय आयुक्त सक्सेना ने दिए दिशा-निर्देश कलेक्टर्स राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं : कोविड की सेम्पलिंग का कार्य लक्ष्य अनुरूप हो
Jun 30 2021
ग्वालियर 30 जून ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में एक ही दिन में वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाकर 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिले अपने-अपने जिले में वृहद वृक्षारोपण की तैयारी करें। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टरों की बैठक में यह बात कहीमोतीमहल के मानसभागार में आयोजित दोनों संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, कोविड-19 के संक्रमण के संबंध में समीक्षा के साथ-साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थेसंभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने वृहद वृक्षारोपण के लिये अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें ऑक्सीजन की जिस प्रकार की कमी महसूस हुई है उसको देखते हुए वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को रोपने का अभियान चलाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में अगस्त माह के किसी एक दिन को निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके लिये सभी जिलों के कलेक्टर अपने – अपने जिलों में वृक्षारोपण की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करेंसंभाग आयुक्त सक्सेना ने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान केवल सरकारी अभियान न होकर आम जन को जोड़कर चलने वाला अभियान बनाया जाए। जिले के हर व्यक्ति की उसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वृक्षारोपण में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि अधिक से अधिक पौधे 6 फीट हाईट के रोपे जाएं। वृक्षों की देखभाल की जवाबदारी भी जिम्मेदार नागरिकों को सौंपी जाए। वृक्षारोपण के कार्य में जन सहभागिता हो इसके भी प्रयास किए जाएं। एक दिन निर्धारित कर ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में लक्ष्य अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर उसकी तैयारियां करें। ग्वालियर जिले में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों में भी लक्ष्य निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगाराजस्व प्रकरणों का तेजी से हो निराकरण संभाग आयुक्त सक्सेना ने बैठक में राजस्व प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कहा कि कोविड-19 के कारण सभी जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं हुई है। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं। पाँच साल से अधिक राजस्व का कोई भी लम्बित प्रकरण किसी भी जिले में लंबित न बचे इसके लिये एक सप्ताह में विशेष प्रयास कर प्रकरणों का निराकरण करेंसंभाग आयुक्त सक्सेना ने कलेक्टरों से यह भी अपेक्षा की है कि अपने-अपने जिले में अभियान चलाकर 6 माह से अधिक के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण एक माह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ-साथ यह भी निर्देशित किया है कि सभी कलेक्टर अपने-अपने जिले में ई-ऑफिस की दिशा में भी सार्थक प्रयास करें। फाईलों का संचालन कम से कम कर ई-ऑफिस के माध्यम से ही अधिक से अधिक कार्य हो यह सुनिश्चित किया जाएसंभाग आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि आरसीएमएस के तहत ऐसे राजस्व प्रकरण जो न्यायालय में संचालित हैं उनको भी ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। कलेक्टर अपने-अपने जिलों में अभिभाषकों की बैठक लेकर भी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। इसके लिये विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण भी जिला स्तर पर आयोजित किए जाएं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनायें जिनमें प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान्न का वितरण एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कलेक्टर नियमित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लक्ष्य अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन होकोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक सेम्पलिंग कराई जाए संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बैठक में कोविड-19 के संबंध में भी विस्तार से
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









