कहानी में संदेह पुलिस अफसरों को पीडि़त द्वारा सुनाई लूट की कहानी में कुछ पेच दिखाई दे रहा है। पुलिस अफसरों का मानना है कि उसके साथ मारपीट हुई है, लेकिन लूट की कहानी गलत हैगुटखा मांगा और लूट लिए पांच हजार व मोबाइल मुरार थाना क्षेत्र के मीरा नगर निवासी नरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान एक फैक्ट्री में काम करता है। बीती रात वह फैक्ट्री से काम कर साइकिल से वापस लौट रहा था। अभी वह नंबर एक विद्यालय के सामने पहुंचा ही था कि तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और उससे गुटखा मांगा। जब उसने गुटखा देने से इनकार कर दिया तो दोनों युवकों ने उसकी मारपीट कर उससे पांच हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। बदमाश भाग पाते उससे पहले ही पास ही स्थित ऑटो चालकों ने शोर मचाया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को निगरानी में लेकर बदमाशों की तलाश श्ुारु कर दी हैछात्र से मोबाइल लूटामुरार थाना क्षेत्र के राम वाटिका के पास रहने वाला आकाश परिहार पुत्र बेताल परिहार छात्र है। बीते रोज वह घर के पास मोमोस के ठेले पर मोमोस खा रहा था। तभी एक एक्टिवा से दो युवक आए और झपट्टा मार कर उसका मोबाइल छीन ले गए। वारदात के बाद पीडि़त ने शोर मचाकर बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
Jun 30 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









