इंदौर के व्यापारी ने की 35 लाख की धोखाधड़ी

Jun 28 2021

ग्वालियर। इंदौर की तेल मिल फर्म एमएस सोया इंडस्ट्रीज पचोर द्वारा ग्वालियर की अभिनंदन ग्लोबल मार्केटिंग फर्म से 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है जिसकी शिकायत अभिनंदन ग्लोबल मार्केटिंग के संचालक राकेश जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली थाना में आवेदन देकर की गई हैशिकायत में कहा गया है कि एम एस सोया इंडस्ट्री के संचालक सिद्धार्थ चोपड़ा संजय चोपड़ा एवं प्रबंधक रितेश कुमार द्वारा ग्लोबल मार्केटिंग के राकेश कुमार अजीत कुमार एवं उनकीसंबंधित फर्मों के साथ तेल का सौदा किया गया था। जिसमें माल पहुंच जाने के बाद भुगतान करने से न सिर्फ इंकार कर दिया गया बल्कि ग्लोबल के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार जब एमएस सोया पचोर की फैक्ट्री पर गए तो वहां पर प्रबंधक ने उनके प्रतिनिधि के हस्ताक्षर युक्त एक फर्जी रसीद थमा दी। जिससे स्पष्ट है कि इसमें फर्जीवाड़ा किया गया। आवेदक के मुताबिक संजय चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा रितेश कुमार एवं उनके  साथियों द्वारा उनके साथ छल एवं धोखाधड़ी के दस्तावेज बनाकर फर्म को 21 लाख 79 हजार 614 रुपए का भुगतान रोक दिया है। जिसमें राकेश कुमार अजीत कुमार फर्म से 2 लाख 26 हजार, अभिनंदन ग्लोबल मार्केटिंग से 7 लाख 97 हजार, एरिस एग्जिम एग्रो प्रोडक्ट से 7 लाख 97 हजार, भाग्यलक्ष्मी प्रोटीन से 3 लाख 98 हजार रुपए रोक लिए गए हैं। पर्वत संचालक राकेश जैन में जब चोपड़ा बंधुओं से चर्चा की तो उन्होंने धमकी दी कि आगे से फोन किया तो खैर नहीं जिस वजह से उन्हें पुलिस में आवेदन देना पड़ा वही एम एस सोया इंडस्ट्रीज पचोर के संचालक संजय चोपड़ा का कहना है कि यह छोटा मोटा विवाद है। यह सौदा कैलाश मित्तल दलाल के जरिए हुआ था हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह समझौता हो जाए