सब इंजीनियर घर घर जाकर करें नल कनेक्षन का सर्वे: निगमायुक्त

Jun 28 2021

ग्वालियर  28 जून नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने अवैध नल कनेक्शन एवं जलकर वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध नल कनेक्शन रोकने के लिए सभी सब इंजीनियरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सब इंजीनियर 15-15 घरों पर नल कनेक्शन का सर्वे करें और अधिक से अधिक नए नल कनेक्शन करें    बालभवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त  वर्मा ने सब इंजीनियरों को निर्देश दिए कि 25 जुलाई तक नल कनेक्शन का सर्वे करें तथा जहां भी अवैध नल कनेक्शन हो तत्काल उसे वैध करने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही यदि किसी ठेकेदार द्वारा जलउपभोक्ता से पैसे लेकर नल कनेक्शन दिया गया तथा पैसे निगम में जमा नहीं कराए तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। बैठक में नल कनेक्शन एवं जलकर वसूली को लेकर भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त  राजेश श्रीवास्तव,  मुकूल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री  जागेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे