नवीन पदस्थ स्वच्छता निरीक्षकों ने सीखी स्वच्छता के कार्य की बारीकियां
Jun 28 2021
ग्वालियर 28 जून स्वच्छता मिशन के लिए किस प्रकार से कार्य करना है तथा अपने शहर ग्वालियर की प्रत्येक गली मोहल्ले व काॅलोनी को किस प्रकार से साफ व स्वच्छ बनाना है। यह बारीकियां आज सोमवार को नवीन पदस्थ स्वच्छता निरीक्षकों (सैनेटरी इंस्पेक्टरों) को निगम के अधिकारियों द्वारा सिखाई गईं। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सभी निरीक्षकों को पूर्ण कर्मठता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त श्री संजय मेहता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे बालभवन स्थित आॅडोटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त वर्मा ने बताया कि ग्वालियर शहर की स्वच्छता में निगम के स्वच्छता कर्मियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अपनी पूरी मेहनत व लगन से ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है तथा देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी तथा उन्हें बताया कि वह किसी प्रकार से नियमित माॅनीटरिंग कर अपने क्षेत्र को सबसे स्वच्छ क्षेत्र बना सकते हैं निगमायुक्त वर्मा ने बताया कि अभी 15 दिवस तक सभी स्वच्छता निरीक्षक प्रशिक्षु के तौर पर क्षेत्र में रहकर कार्य करेगें तथा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी उनका मार्गदशन करेगें। इसके साथ ही आगामी 15 दिनों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण सहित अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी से सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अवगत कराया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









