शेष बचे अवैध तलघरों पर शीघ्र करें कार्यवाही: निगमायुक्त.समय समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने दिए निर्देष
Jun 28 2021
ग्वालियर 28 जून नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सोमवार को साप्ताहिक समय समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शहर में बने अवैध तलघरों को लेकर निर्देश दिए कि शेष बचे तलघरों पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। इसके साथ ही भवन अनुमति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भवन अनुमति समय सीमा में जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में समय सीमा एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों सहित अन्य आवश्यक विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त वर्मा ने सिटी प्लानर श्री पवन सिंहल से भवन निर्माण अनुमति एवं तलघरों के प्रकरणों के संबंध में निर्देश दिए कि भवन अनुज्ञा के प्रकरण लंबित न किए जाएं तथा भवन अनुज्ञा समय सीमा में जारी हो, यह सभी भवन अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से समय सीमा में निराकृत करें वहीं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने संबंधित वार्डों में स्वच्छता की माॅनीटरिंग करंें और प्रातः ही क्षेत्र में निकलकर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। नाला सफाई को लेकर चर्चा करते हुए प्रत्येक क्षेत्राधिकारी से क्षेत्रवार नाला सफाई की जानकारी ली और जो भी नाले साफ होने को रह गए हैं उनकी सफाई तत्काल कराना सुनिश्चित करें साथ ही शहर की प्रमुख सडकों पर सुगम यातायात को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी मुख्य समन्वयक अधिकारी, सीओ एवं क्षेत्राधिकारी उनके क्षेत्र की सडकों पर कार्य पेंचवर्क तथा रोड मार्किंग आदि आवश्यक कार्य पूर्ण कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि सडकें मोटरेवल हों। इसके साथ ही यदि डिवाइडर व फुटपाथ टूटे हों तो तत्काल उनकी रिपेयरिंग कराएं बैठक में पौधारोपण को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर में वृहदस्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा इसके लिए अभी से तैयारी पूर्ण रखें। निगमायुक्त वर्मा ने बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा सभी विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे स्टाफ का वैक्स्ीनेशन कराया जाना सुनिश्चित करें और जो भी कर्मचारी वैक्सीनेशन के लिए शेष रह गए हों उनकी जानकारी भेजें बैठक में अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, संजय मेहता एवं आर के श्रीवास्तव तथा अधीक्षण यंत्री जेपी पारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









