ठगी कर भागा ज्योतिषाचार्य पकड़ा ग्वालियर। ठगी कर फरार ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा को पड़ाव थाना पुलिस ने उज्जैन से दबोचा है। पुलिस पकड़े गए ज्योतिषाचार्य के साथ ही उसके कुछ साथियों को भी दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। पकड़े गए आरोपी पर कई लोगों को ठगने का मामला दर्ज है। आरोपी को पहले भी पुलिस ने दबोचा था, लेकिन जमानत मिलते ही फरार हो गया था। उसके बाद से ही पुलिस उसके मिले के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। बीते रोज पुलिस को सटीक सूचना मिली कि वह उज्जैन में छिपा हुआ है। इसका पता चलते ही पड़ाव थाना पुलिस उज्जैन पहुंची और आरोपी को दबोच लिया है

Jun 28 2021