वृद्धा के घर से साढ़े तीन लाख का माल किया पार.सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, युवक-युवती ने दिया वारदात ग्वालियर। एक बुजुर्ग महिला के घर से चोर साढ़े तीन लाख रुपए का माल पार कर ले गए। वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वारदात को एक युवक-युवती ने अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैगिरवाई थाना क्षेत्र के सिकन्दर कंपू निवासी सत्तर वर्षीय कमला साहू रहती है। कुछ समय पूर्व उनके पति का कोरोना संक्रमण के चलते देहांत हुआ है। पति के देहांत के बाद रात को सोने के लिए उनकी बेटी यहां पर आती है और सुबह चली जाती है। बीती 25 जून को भी उनकी बेटी सोने आई थी और सुबह साढ़े पांच बजे चली गई। बेटी के जाने के बाद एक युवती व युवक वहां पर पहुंचे और युवती बाहर रूक गई और युवक उनके घर में चला गया। युवक ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब पांच तोला वजनी सोने व साठ हजार रुपए के साथ ही चांदी के सिक्के निकाल लिए। इसी बीच कमला देवी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया तो युवक अपनी साथी युवती के साथ ऑटो में बैठकर फरार हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दीबेटी के जाने का कर रहे थे इंतजारपुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि युवक कुछ दूर था, जबकि युवती उनके घर के पास ही थी, जैसे ही कमला देवी की बेटी निकली, युवती ने युवक को इशारा किया और उसके बाद युवक तुरंत ही घर में दाखिल हो गया और भागते समय भी वे एक ही ऑटो में सवार थे.चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के सीसीटीवी फुटेज मिले है। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे

Jun 28 2021

 

वृद्धा के घर से साढ़े तीन लाख का माल किया पार
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, युवक-युवती ने दिया वारदात
ग्वालियर। एक बुजुर्ग महिला के घर से चोर साढ़े तीन लाख रुपए का माल पार कर ले गए। वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वारदात को एक युवक-युवती ने अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकन्दर कंपू निवासी सत्तर वर्षीय कमला साहू रहती है। कुछ समय पूर्व उनके पति का कोरोना संक्रमण के चलते देहांत हुआ है। पति के देहांत के बाद रात को सोने के लिए उनकी बेटी यहां पर आती है और सुबह चली जाती है। बीती 25 जून को भी उनकी बेटी सोने आई थी और सुबह साढ़े पांच बजे चली गई। बेटी के जाने के बाद एक युवती व युवक वहां पर पहुंचे और युवती बाहर रूक गई और युवक उनके घर में चला गया। युवक ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब पांच तोला वजनी सोने व साठ हजार रुपए के साथ ही चांदी के सिक्के निकाल लिए। इसी बीच कमला देवी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया तो युवक अपनी साथी युवती के साथ ऑटो में बैठकर फरार हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
बेटी के जाने का कर रहे थे इंतजार
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि युवक कुछ दूर था, जबकि युवती उनके घर के पास ही थी, जैसे ही कमला देवी की बेटी निकली, युवती ने युवक को इशारा किया और उसके बाद युवक तुरंत ही घर में दाखिल हो गया और भागते समय भी वे एक ही ऑटो में सवार थे। 
वर्जन
चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के सीसीटीवी फुटेज मिले है। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे