संत करेंगे कारगिल के 527 अमर शहीदों को दीप जलाकर दीपांजलि अर्पित. कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को दी जाएगी दीपांजलि
Jun 26 2021
ग्वालियर। कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम 27 एवं 28 जून 2021 को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत 27 जून को बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर सांयकाल 7 बजे कारगिल युद्व के सभी 527 शहीदों को शहर के प्रमुख संत 527 दीप जलाकर दीपांजलि अर्पित करेंगेकारगिल शहीद रमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था के अध्यक्ष राकेश जादौन एवं सचिव श्री विहवल सेंगर ने संयुक्त जानकारी में बताया कि कारगिल शहीद श्री सरमन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 27 जून को 7:00 बजे स्थानीय जेल रोड पर स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क पर शहर के प्रमुख संत गौशाला के महंत ऋषभदेवनन्द महाराज, सच्चिदानंद जी ढोली बुआ महाराज , देव प्रकाश गिरी महाराज, कमल पुरी जी महाराज, समरतीर्थ जी महाराज एवं कमलदास महाराज जनकताल द्वारा कारगिल के सभी 527 अमर शहीदों को 527 दीप जलाकर दीपांजलि अर्पित की जाएगीइसके साथ ही बलिदान दिवस 28 जून को सुबह 9 बजे सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल अरिंदम मजुमदार कमान अधिकारी एवं एनसीसी केडिटों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नगारिकों द्वारा कारगिल युद्व के 527 अमर शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









