उधारी के रुपए मांगे तो कर दी फायरिंग ग्वालियर। उधारी के रुपए मांगने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैककरारी बिजौली निवासी मायाराम गुर्जर पुत्र उम्मेद सिंह गुर्जर बीते रोज रिश्तेदार रनवीर सिंह के यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां पर उसके परिचित दशरथ, रामबरण, रामवीर और दर्शन निवासी खोटू पुरा भी आए थे। रामवीर को कुछ समय पूर्व मायाराम ने पैसे उधार दिए थे और जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग कर दी

Jun 26 2021