किशोरी लापता, अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। घर से सामान लेने के लिए निकली सोलह वर्षीय किशोरी लापता हो गई। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है। किशोरी के गायब होने का पता चलते ही परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिस पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुसेडी निवासी किशोरी की तलाश की जा रही है। कुछ जानकारी मिली है, उसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा

Jun 24 2021