नौकर ने चुराए 20 हजार, चोरी छिपाने लगाई आग.रेस्टोरेंट संचालक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा ग्वालियर। रेस्टोरेंट से नौकर ने ही नगदी पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज में वह ना आए, इससे बचने के लिए उसने आग लगा दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी चौराहा की है। आग लगने का पता चलते ही पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाई, लेकिन इससे पहले ही वहां पर करीब दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया। शंका होने पर रेस्टोरेंट संचालक ने नौकर से पूछताछ की तो उसने वारदात स्वीकार कर लीसराफा बाजार निवासी राहुल जौहरी पुत्र हेमंत जौहरी रेस्टोरेंट संचालक है और गोविन्दपुरी चौराहे पर उनका कैफे 66 के नाम से रेस्टोरेंट है। बीते रोज वह रोजाना की तरह रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब रेस्टोरेंट पहुंचे तो लॉक खोलते ही अंदर से धुआ निकला। धुआ निकलता देखकर राहुल ने तुरंत ही पुलिस और दमकल अमले को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल अमला मौके पर पहुंचा और पानी फायर कर आग बुझाई। आग बुझने के बाद जब अंदर पहुंचे तो पता चला कि गल्ले में रखे बीस हजार रुपए भी गायब है। इसका पता चलते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह भी खराब मिलेइस तरह हुआ खुलासा वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब रेस्टोरेंट में काम करने वाले अभिषेक धानुक ने जाने से पहले हुई बातचीत की बात कहीं तो उन्हें याद आया कि यह तो रात आठ बजे ही किसी जरूरी काम की कह कर निकला था और जब यह चला गया तो इसे कैसे मालूम कि हमारे बीच क्या बातचीत हुई। शंका होने पर पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगा और भागने की कोशिश की। उसे पकड़कर पुलिस को साौंपा और पुलिस ने पूछताछ की तो उसने वारदात स्वीकार कर लीइस तरह दिया वारदात को अंजामपुलिस अफसरों ने पूछताछ की तो अभिषेक ने बताया कि रात आठ बजे वह जरूरी काम का बहना बनाकर चला गया था और छत पर जाकर छिप गया था। जब सब चले गए तो वह रेस्टोरेंट में आया और गल्ले से बीस हजार रुपए पार करने के बाद सीसीटीवी में फुटेज ना आए, इसलिए आग लगा दी थी। इसके बाद वह छत के रास्ते निकल गया और पंद्रह सौ रुपए उसने खर्च कर दिए है, जबकि शेष रुपए उसके बिस्तर के नीचे रखे हुए हंै। इसका पता चलते ही पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची और रुपए बरामद कर लिए हैं।

Jun 23 2021