मुख्यमंत्री चौहान ने नीम का पौधा लगाया

Jun 22 2021

ग्वालियर 22 जून  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज  स्मार्ट  सिटी पार्क में नीम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री  चौहान अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधिके रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान  होते हैं