दीदी बोला ले गया स्कूटी ग्वालियर। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आई महिला की स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी देख कर एक युवक आया और दीदी बोला और बताया कि स्कूटी साइड से कर दिजिए। इसके बाद उसने मदद का ऑफर दिया कि वह ही साइड से कर देता है और चाबी लेकर गाडी स्टार्ट की और ले गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे के पास बैंक ऑफ बडौदा एटीएम के सामने की हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी सुनीता चौहान पत्नी शैलेन्द्र सिंह चौहान बीते रोज बैंक ऑफ बडौदा एटीएम से पैसे निकालने के लिए आई थी। एटीएम के सामने अपनी एक्टिवा क्रमांक जीजे 12 डीके 0114 खड़ी कर एटीएम के गेट पर पहुंची ही थी कि तभी एक युवक उनके पास आया और बोला की दीदी आपने एक्टिवा गलत खड़ी की है, इसे साइड में कर दिजिए। इसके बाद उसने कहा कि उसे चाबी दे दिजिए, वह खुद ही हटा देता है। उसकी बात सुनते ही सुनीता ने उसे चाबी दे दी। चाबी लेने के बाद उसने एक्टिवा स्टार्ट की और तुरत ही गति देकर ले गयाचिल्लाती हुई भागी पीडि़ताएक्टिवा को ले जाते देखकर पीडि़ता ने शोर मचाया और आरोपी चोर को पकडऩे के लिए उसके पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन आरोपी भाग निकलासीसीटीवी से आरोपी की तलाशवारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। अब पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए आस-पास लगे कैमरे खंगाल रही है। जिससे युवक के फुटेज के आधार पर पकड़ा जा सके
Jun 22 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









