रात में घर से निकला, सुबह लाश मिली.जनकगंज थाना क्षेत्र के मूलादास की खो की घटना

Jun 20 2021

ग्वालियर। रविवार की सुबह जनकगंज थाना क्षेत्र के मूलादास की खो में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि युवक की मारपीट की है और गला घोंटकर हत्या की गई है। युवक की हत्या का पता चलते ही पुलिस ने मृतक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक पास ही का रहने वाला है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैजनकगंज थाना क्षेत्र के मूलादास की खो निवासी 25 वर्षीय संजय वाल्मीक पुत्र सरनाम वाल्मीक प्राइवेट जॉब करता है और एक निजी प्रतिष्ठान में काम करता है। बीती रात वह घर से बाहर गली में जाने की कहकर निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं आया। आज सुबह जब गली से लोग निकले तो उसकी लाश गली में पड़ी थी। लाश मिलने का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतक के गले पर गला घोंटे जाने का निशान था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, सीएसपी आत्माराम शर्मा सहित टीआई जनकगंज व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल वैज्ञानिक अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलवायाएक कहानी यह भीजिस जगह पर संजय की लाश मिली उसके ठीक सामने उसकी प्रेमिका का घर है। जब पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रात में उसके घर आया था और विवाद भी हुआ था। विवाद में उसने फांसी लगाने की बात कही और फांसी लगा ली। जब उसकी मौत हो गई तो वह उसे खींचकर बाहर ले गई। पुलिस अब उसके बयानों की तस्दीक में जुट गई हैआत्महत्या और हत्या में उलझी पुलिस युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या की है। यह अभी क्लीयर नहीं हुआ है। पुलिस अफसरों की माने तो मृतक का शव पीएम कराने के लिए पहुंचा दिया है। पीएम के बाद ही क्लीयर होगा, कि उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई वक की लाश मिली है। गले पर रस्सी के निशान हैं। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही क्लीयर होगा कि उसकी मौत का कारण क्या है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी