पत्नी की कोरोना से मौत, डिप्रेशन में पति ने जहर गटका.मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगीची की घटना

Jun 20 2021

ग्वालियर। पत्नी की कोरोना से मौत के बाद डिप्रेशन में चल रहे युवक ने जहर गटक लिया। जहर गटकने से जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगीची इलाके की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैमुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगीची निवासी 26 वर्षीय संजय सविता पुत्र केशव सविता हेयर सेलून संचालक है और उनकी सात नंबर चौराहे पर हेयर सेलून की शॉप है। दो दिन पहले उन्होंने जहर गटक लिया था। जब उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया थाा। जहां पर दो दिन जिन्दगी से जंग लडऩे के बाद संजय ने दम तोड़ दिया। संजय की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैदो माह से नहीं निकला कमरे से मृतक के परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व संजय की पत्नी की मौत कोरोना संक्रमण से हुई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही डिप्रेशन में चल रहा था और पिछले दो माह से बस कुछ ही समय के लिए कमरे से निकलता था और जो सामान की जरूरत होती थी उसे लेकर वापस कमरे में चला जाता थाएक युवक ने जहर खाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी