प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बाबजूद विकास का पहिया थमने नहीं दिया है – भारत सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने कृष्णा विहार कॉलोनी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

Jun 20 2021

ग्वालियर 20 जून  कोरोना संकट से बेहतर ढंग से निपटने के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बेहतर रणनीति बनाकर सभी की भागीदारी से कोरोना को परास्त करने के लिए प्रयासरत है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को सुचारू किया है एवं विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया है। इस आशय के विचार प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर शहर के वार्ड-63 में स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किएराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को कृष्णा विहार कॉलोनी में सीसी रोड़, पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 6 लाख रूपए की लागत से यह विकास कार्य मंजूर हुए हैं। श्री कुशवाह ने इस अवसर पर आह्वान किया कि विश्व योग दिवस से  शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सभी लोग सक्रिय भागीदारी निभायें और ऐसे प्रयास करें कि उनके गली, मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से शेष नहीं रहे