अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वेच्छा से घरों पर ही होगा योगाभ्यास

Jun 20 2021

ग्वालियर 20 जून 2021/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। योग दिवस पर कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए स्वैच्छिक सहभागिता से अपने-अपने घरों पर ही योग कर मनाया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ स्वैच्छिक रूप से योग कर कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगीग्वालियर जिले में भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को अपने घर पर ही स्वेच्छा से योग कर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा योगासनों के बारे में कॉमन प्रोटोकॉल निर्धारित करते हुए एक वीडियो एवं ई-बुक तैयार की गई है, जिसे वेबसाइट yoga.ayush.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके साथ ही यू-ट्यूब फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर भी सामान्य योग प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई हैकलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कॉमन प्रोटोकॉल अनुसार 45 मिनट की अवधि का कार्यक्रम दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से निर्धारित प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक प्रसारित होगा। इस अवधि में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामान्यजन, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस कैडेट, विभिन्न योग्य संस्थाओं के सदस्य, अभिभावक आदि योग कार्यक्रम में घर पर ही रहकर स्वेच्छा से भाग लें। कोविड-19 के संक्रमण के कारण योग का कोई सामूहिक आयोजन नहीं किया जाएगा