हमने तो ले लिया संकल्प , अब आप भी रोपें पौधा और लें उनके संरक्षण का संकल्प.`सांसे हुई कम, आओ पेड़ लगाएं हम` महायज्ञ का आज से हुआ मंगलाचरणनगर निगम की पहल पर सभी क्षेत्राधिकारियों ने 25-25 कोरोनावीरों से कराया पौधारोपण
Jun 20 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई अव्यवस्था को देखते हुए अब प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा की पहल पर `सांसे हुई कम, आओ पेड़ लगाएं हम` महायज्ञ का आज गंगा दशहरा से मंगलाचरण किया गया तथा प्रारंभिक तौर पर नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 25-25 कोरोनावीरों फलदार पौधे का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी कोरोनावीरों ने शहर के नागरिकों को संदेश दिया कि हमने तो ले लिया संकल्प , अब आप भी रोपें पौधा और लें उनके संरक्षण का संकल्पनगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा की सोच के अनुरूप शहर के प्रत्येक वार्ड में एक ऑक्सीजन जॉन बनाने के उद्देश्य से सांसें हुई कम, आओ एक पेड़ लगाएं हम ' महायज्ञ का शुभारंभ आज 20 जून गंगा दशहरा के शुभ अवसर से किया गयाअभियान के तहत नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और कम से कम एक एक पौधा लगाएं तथा उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष का रूप देइसी अभियान के प्रारंभिक चरण में 20 जून 2021 को पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल द्वारा प्रातः 8:30 सभी क्षेत्र अधिकारियों को 25-25 अमरुद एवं अन्य फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। इसके पश्चात सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा प्रातः 11..बजे इन पौधों का वितरण अपने संबंधित क्षेत्र में 25 ऐसे जागरूक नागरिकों को किया गया, जिन्होंने हाल ही में कोरोना से संघर्ष कर, कोरोना को हराया हैऐसे सभी नागरिकों ने अपने आसपास इन पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली और उन्हें फलदार वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया निगमायुक्त ने प्रत्येक शहरवासी से किया पौधारोपण और उसके संरक्षण करने का आग्रह`सांसे हुई कम, आओ पेड़ लगाएं हम` महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा वार्ड 24 स्थित थाटीपुर के सिंधिया एनक्लेव में कोरोनावीरों के घर घर जाकर फलदार पौधों का वितरण किया तथा उन्हें पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









