सोमवार से सैलानियों के लिए प्रारंभ होगा चिड़ियाघर, निगमायुक्त ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Jun 19 2021
ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण के कारण बंद चल रहे गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर को सोमवार से सैलानियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण आज निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएनिगमायुक्त शिवम वर्मा ने चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा तथा निर्देश दिए की चिड़ियाघर खुले होने के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्ण रुप से पालन किया जाए। गाइडलाइन के अनुसार ही सैलानियों को मास्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जाए तथा गेट पर भी सैलानियों को सैनिटाइज किया जाए। इसके साथ ही एक निर्धारित दूरी से ही सैलानी वन्य प्राणियों को देख सके ऐसी व्यवस्था की जाए। सैलानियों के लिए चिड़ियाघर की टाइमिंग प्रातः 9:00 बजे से शाम को 6:30 बजे तक रहेगीनिरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव, चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव एवं जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









