निगमायुक्त ने किया मुरार नदी एवं स्वर्णरेखा का निरीक्षण
Jun 19 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शनिवार को सुबह मुरार नदी एवं स्वर्णरेखा के क्षेत्रों में निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएबारिश से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में आज प्रातः मुरार क्षेत्र में मुरार नदी का निरीक्षण किया तथा मुरार नदी क्षेत्र में कचरा ना फेंका जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही हनुमान बांध, बंडा पुल सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णरेखा का निरीक्षण किया तथा नाले में कोई भी कचरा ना फैंके इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वही हनुमान बांध एवं बंडा पुल क्षेत्र में गंदगी मिलने पर संबंधित क्षेत्र के डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपार आयुक्त श्री संजय मेहता, नोडल अधिकारी श्री शिशिर श्रीवास्तव एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी आदि उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









