बलिदान दिवस पर संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Jun 18 2021

मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाली नारी शक्ति, त्याग की प्रतिमूर्ति एवं वीरता की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा फूल बाग स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किएश्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा गर्ग, संस्था की सचिव श्रीमती भारती सोलंकी, संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी तोमर, मोनिका कुशवाहा, ज्योति, रतना, रंजना सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे