दीवार तोड़ी ले उड़े आरओ प्लांट.महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर की घटना ग्वासलियर। आरओ प्लांट की दीवार तोड़कर चोर मशीन, खाली बोतलें और लोडिंग पार कर ले गए। वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी संतोष सिंह लोधी पुत्र भगवान सिंह लोधी व्यवसायी है और विक्रमपुर में उनका आरओ प्लांट लगा है। जहां से वह पानी की सप्लाई करते हंै। उनके प्लांट की दीवार तोड़कर अज्ञात चोर आरओ प्लांट, लोडिंग तथा खाली बोतलें सहित लोडिंग क्रमांक एमपी 07 एल 5107 पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीडि़त ने कुछ लोगों पर शंका भी जताई है, जिनसे विवाद चल रहा है

Jun 18 2021

 

दीवार तोड़ी ले उड़े आरओ प्लांट
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर की घटना
ग्वासलियर। आरओ प्लांट की दीवार तोड़कर चोर मशीन, खाली बोतलें और लोडिंग पार कर ले गए। वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी संतोष सिंह लोधी पुत्र भगवान सिंह लोधी व्यवसायी है और विक्रमपुर में उनका आरओ प्लांट लगा है। जहां से वह पानी की सप्लाई करते हंै। उनके प्लांट की दीवार तोड़कर अज्ञात चोर आरओ प्लांट, लोडिंग तथा खाली बोतलें सहित लोडिंग क्रमांक एमपी 07 एल 5107 पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीडि़त ने कुछ लोगों पर शंका भी जताई है, जिनसे विवाद चल रहा है