फरार पांच हजार का इनामी पकड़ा.हजीरा थाना पुलिस ने मुरैना से पकड़ा आरोपी ग्वालियर। शादी का वादा कर दुष्कर्म और दो साल लिव इन में रखने के बाद बेटी का जन्म होने पर छोड़कर भागने वाले आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरैना से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस कप्तान ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि संजय नगर निवासी महिला की शादी दिल्ली में हुई थी। यहां पर उसकी मुलाकात दूर के रिश्तेदार राजेश से हुई और जब महिला अपने मायके आई तो राजेश भी यहां पर पहुंचा और शादी का वादा कर उसे अपने साथ किराए के कमरे मेेंं लिव इन में रखा और जब बेटी हुई तो वह उसे छोड़कर भाग गया और एक अन्य युवती से शादी कर ली। पीडि़ता ने इस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी और आज सुबह सूचना मिली तो एसआई प्रीती शर्मा, एएसआई शैलेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, आरक्षक लवकुश, भानू, हेमंत, रूपकिशोर, गिरजा शंकर व अनुज तिवारी को आरोपी को दबोचने पहुंचाया। पुलिस ने आज तड़के दबिश देकर उसे सोते में ही लिफ्ट कर लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई हैदुष्कर्म के मामले में छह माह से फरार आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है
Jun 18 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









