कर्जे से परेशान इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर दी जान.छात्र सहित दो अन्य ने लगाई फांसी, एक की बचाई जान ग्वालियर। कर्जे से परेशान एक इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के न्यू सिरोल कॉलोनी हरदौल गार्डन के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता रात दो बजे चला जब मृतक के भाई की नींद खुली तो भाई फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दीसिरोल थाना क्षेत्र के हरदौल गार्डन के पास रहने वाले भारत सिंह कदम पुत्र सुरेश कदम इलेक्ट्रीशियन हैं और सोसायटी भी चलाता है। जिसमें कई लोगों का ग्रुप बनाकर वह पैसे जमा कराता है। कुछ दिन से वह परेशान चल रहा था और बीती रात उसने अपने घर के गार्डन में लोहे के गाडर से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता रात दो बजे चला जब उसका छोटा भाई विकास जागा तो भाई फंदे पर लटका हुआ था। उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैकर्जदार कर रहे थे परेशान मृतक के भाई ने बताया कि मरने से पूर्व भारत बताता था कि लॉकडाउन में कुछ लोगों ने पैमेंट नहीं किया और उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया है और अब कर्जदार परेशान कर रहे हैं। उस पर कितना कर्जा था और किसका था, अभी इसका पता नहीं हैससुराल से आया और लगा ली फांसीजनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा स्थित मास्टर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय रूप किशोर पुत्र धु्रव सिंह जाटव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार की सुबह चला जब उसके पिता कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि बीती रात ही वह अपनी ससुराल टीकमगढ़ से लौटा था और अभी उसकी पत्नी ससुराल में है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाई हैदे रहा था जान पुलिस ने बचायागृहक्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया। वह आत्महत्या कर पाता, उससे पहले ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुल

Jun 18 2021