पड़ोसन के दो लाख रुपए डकार गया पड़ोसी.बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर लगाई चपत ग्वालियर। बेटी की नौकरी लगवाने के लिए पड़ोसी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दो लाख रुपए ले लिए। साथ ही आश्वासन दिया कि अगर नौकरी नहीं लगी तो पैसे डबल दूंगा। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर की है। जब नौकरी नहीं लगी और बेटी की शादी सिर पर आई तो पीडि़ता ने उस पर दबाव बनाया, तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी सुनीता राजावत पत्नी रणवीर सिंह राजावत आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर पदस्थ है। उनके पड़ोस में रहने वाली कल्पना शुक्ला भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वर्ष 2015 में कल्पना और उसके पति ओमकार ने उससे बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख छह हजार रुपए लिए थे और कहा था कि अगर नौकरी नहीं लगी तो वह उनके पैसे डबल लौटाएंगे। इसके बाद जब नौकरी नही लगी तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। लेकिन उस समय पैसे ना होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि बेटी की शादी में वह उनके पैसे लौटा देंगेबेटी की शादी पर पलट गए बात सेजब बेटी की शादी नजदीक आई तो उन्होंने उनसे फिर पैसे वापस मांगे तो वह अपने वादे से पलट गए, तो पीडि़ता ने पंचायत जोड़ी तो उसमें उसने सत्तर हजार उस समय दे दिए और शेष रुपए शादी से पहले धीरे-धीरे लौटाने का वादा कियानहीं मिले रुपए, बेचा खेतइसके बाद पीडि़ता चक्कर काटती रही, लेकिन दंपति ने उनके पैसे नहीं लौटाए, सिर पर शादी आने पर पीडि़ता को खेत बेचकर शादी करनी पड़ी और धोखे का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैवर्जन आंगनबाड़ी सहायिका की शिकायत पर पड़ोसी दंपति पर अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीएस यादव, टीआई महाराजपुरा
Jun 18 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









