चौराहों व रोटरियों की सफाई व धुलाई कराकर कराई चूने की मार्किंग
Jun 17 2021
ग्वालियर 17 जून शहर सौंदर्यीकरण के उददेश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा अपने रुटीन कार्य के साथ चौराहें व तिराहों की सुंदरता के लिए उनकी साफ सफाई व चूने की मार्किंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर साफ सफाई कर चूने की र्मािर्कंग कराई गई। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी के बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ ही सुंदर बनाने के लिए भी निगम द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत निगम के अमले द्वारा आज राष्ट्रकवि मैथली शरण गुप्त चौक, बेटी बचाओ तिराहा, गस्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, तीन मूर्ति तिराहा हेमसिंह की परेड सहित अन्य चैराहों की साफ सफाई तथा धुलाई कराई गई चूने की मार्किंग कराई गई
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









