मोतीझील प्लांट पर शटडाउन के चलते 19 जून को ग्वालियर एवं पूर्व क्षेत्र की जल सप्लाई होगी आंषिक रुप से प्रभावित ग्वालियर 17 जून मोतीझील क्षेत्र में एमपीईबी द्वारा दिनांक 18 जून 21 को 4 घंटे का शटडाउन लेने के चलते मोतीझील वाटर ट्रीटमेंट दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक बंद रहेगा सहायक यंत्री श्री एस के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतीझील वाटर ट्रीटमेंट पर 4 घंटे का शटडाउन होने के कारण ग्वालियर विधानसभा एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित होगी। जिससे 19 जून 21 को होने वाला जलप्रदाय आंशिक रुप से प्रभावित रहेगा

Jun 17 2021