”ग्लो ग्वालियर“ अभियान.पडाव से फूलबाग तक की सडक पर की रोड मार्किंग, पेडों की छंटाई कर बनाया आकर्षक
Jun 17 2021
ग्वालियर 17 जून - नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की प्रमुख सडकों को साफ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए “ग्लो ग्वालियर” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज गुरुवार को नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा पडाव से फूलबाग चैराहे तक की सडक पर रोडमार्किंग कर सडक के दोनों ओर साफ सफाई की तथा पेड पौधों की छंटाई कर उन्हें आकर्षक बनाया “ग्लो ग्वालियर” अभियान के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्वयं पूरी रोड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर आवश्यक कार्य पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने रोड के दोनों ओर के रहवासियों व व्यवसाईयों से आग्रह किया कि अपने आसपास एवं सडक पर गंदगी न फैलाएं तथा निगम के अभियान में सहयोग प्रदान करें शहर की विभिन्न सडकों को एक प्रयास में ही सुगम व व्यवस्थित बनाए जाने के उददेश्य से विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों के साथ चलाए जा रहे “ ग्लो ग्वालियर ” अभियान के तहत आज पडाव से फूलबाग चैराहे तक निगम के अमले द्वारा सडक पर साफ सफाई, रोड मार्किंग, नालियों की सफाई, सडक के दोनो ओर पेडों की छंटाई एवं धुलाई के साथ ही डिवाइडरों की धुलाई की गई। रास्ते पर सार्वजनिक व सुलभ शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई व धुलाई कराई गई। साथ ही मदाखलत अमले द्वारा पूरी रोड पर लगे कटआउट एवं बैनर हटाये गए तथा अवारा पशुओं को पकड कर गौशाला भिजवाया गया। साथ ही रोड पर चैम्बर इत्यादि को देखा गया यदि कहीं सीवर या पानी के चेम्बर सडक के लेवल से उंचे या नीचे पाए जाएंगे उन्हें भी तत्काल ठीक कराया गया। अभियान के दौरान मदाखलत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पार्क विभाग एंव विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









