टीकाकरण ही कोरोना की ढाल है, इस कार्य में एमपीसीसीआई का सहयोग सराहनीय है: सांसद विवेक नारायण शेजवलकर

Jun 14 2021

टीकाकरण ही कोरोना की ढाल है, इस कार्य में एमपीसीसीआई का सहयोग सराहनीय है: सांसद  विवेक नारायण शेजवलकरवैक्सीनेशन अभियान में चेम्बर ऑफ कॉमर्स का सहयोग ग्वालियर  के अंतिम व्यक्ति को वैक्सीन लगने तक अपेक्षित है: कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंहएमपीसीसीआई में आयोजित किए जा रहे वैक्सीनेशन शिविर  के 50.दिवस पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजितग्वालियर 14 जून| म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) द्बारा विगत 6 अप्रैल से निरंतर आयोजित किए जा रहे कोविड-19. वैक्सीनेशन शिविर के आज ५०वें दिवस पूर्ण होने पर वैक्सीनेटर्स का उत्साहवर्धन करने व उन्हें सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर पूर्व के विधायक-डॉ. सतीश सिकरवार सहित जिलाधीश-ग्वालियर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम ग्वालियर- रिंकेश वैश्य, सीएमएचओ-डॉ. मनीष शर्मा, डीआईओ-डॉ. आर. के. गुप्ता, डॉ. अशोक खरे उपस्थित रहेएमपीसीसीआई अध्यक्ष-विजय गोयल द्बारा इस अवसर पर अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि हमारे द्बारा ६ अप्रैल को जब वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया था तब लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम था| इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सांसद जी हमारे बीच पधारे थे और सर्वप्रथम मेरे द्बारा टीकाकरण कराया गया था| 5.-7. दिवस पश्‍चात् ही ग्वालियर में कोरोना महामारी का भयंकर रूप हम सबके सामने आया और अस्पतालों में मरीज तेजी से बढने लगे यहां तक ग्वालियर में बेड की संख्या, दवाएं व ऑक्सीजन आदि कमी होने लगी| इस कोरोना महामारी में हमारे सांसद जी ने काफी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया| चेम्बर के वैक्सीनेशन शिविर में हमारे पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इसी के परिणामस्वरूप आज 50.वें दिवस पर हम लगभग २२ हजार लोगों का वैक्सीनेशन कर चुके हैं| कोरोना की तीसरी लहर की संभावना विशेषज्ञों द्बारा व्यक्त की जा रही है, इसलिए हम सभी स्वयं, अपने परिजन व अपने यहां कार्यरत लोगों को वैक्सीनेट करायें और मास्क को महामारी के खत्म होने तक अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तभी हम इस महामारी पर विजय पा सकेंगेकार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि एमपीसीसीआई ने ग्वालियर के अंतिम व्यक्ति को टीका लगने तक शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है| इस कार्य में हमें जिलाधीश ग्वालियर, सीएमएचओ-डॉ. मनीष शर्मा का विशेष सहयोग मिल रहा है| हमारे सांसद- विवेक नारायण जी शेजलवकर जो कि हमारी संस्था के सदस्य हैं और २०१९ में वे देश की संसद के सदस्य बने| यह हमारे लिए गौरव की बात है और हम अपने सांसद जी कसौटी पर खरा उतरेंगे ऐसा हम विश्‍वास दिलाते हैंजिलाधीश-ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र विक्रय सिंह ने कहा कि ग्वालियर की आबादी लगभग १६ लाख है और हम अब तक ५ लाख यानि एक तिहाई आबादी का टीकाकरण कर चुके हैं| जुलाई तक हम 10. लाख लोगों को वैक्सीनेट कर लेंगे, ऐसा अनुमान है| इस कार्य में एमपीसीसीआई का पूर्ण सहयोग हमें मिल रहा और हम आशा करते हैं आगामी ६ माह तक यह शिविर चेम्बर भवन में जारी रहेगा|
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे ग्वालियर पूर्व के विधायक-डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स से मेरा गहरा लगाव है| आज टीकाकरण कार्य में जो मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर, मैं गौरवान्वित हूंसांसद-श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स को ५०वें दिन तक शिविर आयोजित करने के लिए साधुवाद देता हूं| चेम्बर की पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र है और चेम्बर इसमें आगे भी सक्रिय भूमिका निभायेगा| मेरी ओर से इस पुनीत कार्य में चेम्बर को पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा| टीकाकरण ही कोरोना महामारी से बचाव में ढाल है और सभी को टीका लगने तक हमें मास्क अनिवार्य रूप से लगाना है| तभी हम इस महामारी पर विजय हासिल कर पायेंगेइनका हुआ सम्मान: सीएमएचओ-डॉ. मनीष शर्मा, डीआईओ-डॉ. आर. के. गुप्ता, डॉ. अशोक खरे, वैक्सीनेटर-कु. अनामिका, श्रीमती पूजा राजावत, श्रीमती निशा सेन, श्रीमती पूजा धाकड़, कु. सृष्टि राघव, कु. जिंसा, कु. रीना गर्ग, कु. सृष्टि भदौरिया, डाटा एंट्री ऑपरेट-नरेश सिंह कुशवाह को शॉल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गयाकार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया| आभार-संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल द्बारा व्यक्त किया गया| इस अवसर पर कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति सदस्य व सदस्यगण उपस्थित रहे