दीनदयाल रसोई हुई हाइजेनिक, रोटी मेकर मशीन से बनेंगी रोटियां

Jun 13 2021

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर संचालित की जा रही दीनदयाल रसोई अब और हाइजेनिक हो गई है यहां पर रोटियां अब रोटी मेकर मशीन से बनेगी जिससे निराश्रित, कामगार एवं जरूरतमंदों के लिये जल्दी ज्यादा से ज्यादा रोटी बनेगी तथा बिल्कुल हाइजीन तरीके से रोटियां तैयार होंगी। नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीनदयाल रसोई में 450000 की लागत से रोटी मेकर मशीन लगवाई गई है। इसी दीनदयाल रसोई से निगम द्वारा संचालित की जा रही चलित दीनदयाल रसोई के लिए भी भोजन तैयार किया जाता हैनोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई श्री रजनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा एवं अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर दीनदयाल रसोई में भोजन के लिए आने वाले आम जनों को सुविधा के साथ स्वच्छता भी मिले इसी उद्देश्य पर निगम द्वारा दीनदयाल रसोई को निरंतर अच्छे से अच्छा अत्याधुनिक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक दीनदयाल रसोई में रोटियां मैनुअली बनाई जाती थी जिससे कई बार भोजन करने वालों को इंतजार भी करना पड़ता था। अब रोटियां जल्दी जल्दी बनेगी