पार्क को व्यवस्थित कर बनाया जाएगा ऑक्सीजन जोन
Jun 13 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा आज रविवार को सुबह 6:00 बजे से अभियान चलाकर दीनदयाल नगर स्थित झील वाला पार्क में साफ सफाई की तथा मैदान का समतलीकरण कराया और मैदान में स्थित झील का गहरीकरण किया गयानगर निगम ग्वालियर द्वारा शहरकेनागरिकों को अच्छे हरे भरे पार्क एवं ऑक्सीजन जोन उपलब्ध कराने तथा वर्षा के जल को सहेजने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न पार्कों में पेड़ पौधे लगाने एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई व बारिश के पानी से उनकी रिचार्जिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज रविवार को निगम के अमले द्वारा बडी संख्या में मशीनरी एवं संसाधन के साथ दीनदयाल नगर गेट के पास स्थित झील वाला पार्क में श्रमदान अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पूरे मैदान की साफ सफाई की गई तथा झील का गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही इसके पास बनी बावड़ी की डी सिल्टिंग करा कर सफाई कराई जा रही हैनिगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इस तरह के अभियान से जहां शहर के नागरिकों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति जागरूकता होगी तथा शहर के नागरिक भी इस अभियान में निगम के साथ अधिक से अधिक संख्या में जुड़ेंगेअभियान के दौरान भूमि पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग करा कर पूरे मैदान का पानी झील में उतारा जाएगा और झील के आसपास की भूमि पर बरगद , पीपल, नीम सहित विभिन्न औषधीय पौधे लगाकर ऑक्सीजन जोन का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के नागरिक यहां वॉकिंग कर शुद्ध वायु एवं स्वच्छ वातावरण का लाभ उठा सकेंश्रमदान के अवसर पर अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव, उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव,सहायकसिटीप्लानर सत्येंद्र सिंह यादव, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह भदोरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं निगम अमला उपस्थित रहा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









