ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिंदे की छावनी से बहोडापुर तक बनाई जा रही सड़क का किया निरीक्षणसंबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा - निर्देश

Jun 13 2021

ग्वालियर 13 जून  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि बरसात से पूर्व सड़कों को ठीक करनेका कार्य तेजी के साथ किया जाए। सड़कों के कारण यातायात प्रभावित न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथहर का भ्रमण किया और शहर विकास के साथ-साथ सुगम यातायात के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिएऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने एवं सुगम यातायात के लिए शिंदेकी छावनी से बहोडापुर तक सडक का निरीक्षण किया तथा सडक निर्माण से संबंधित अधिकारियों कोआवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त  शिवमवर्मा, पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेऊर्जा मंत्री  तोमर सभी अधिकारियों के साथ सबसे पहले शिंदे की छावनी पहुंचे, वहां नाली कानिकास सही नहीं होने पर संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि सडक बनने से पहले नालियों कामिलान कर लिया जाये, बरसात का पानी सडक पर न भरे। इसके साथ ही सडक के बीच में डिवाइडर बनाने केलिए तथा उस पर आकर्षित वृक्ष लगाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही शिंदे की छावनी पर बीच सडक परबडा गड्डा खुदा होने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यह सडक शहर की व्यस्तम सडकों में से है फिर भीबीच सडक पर इतना बडा गड्डा खोद के डाल दिया है, उसको उचित मापदंड से बंद कराने के लिए निर्देशितकियाउन्होने मेंटल हॉस्पिटल तिराहा पर अमृत योजना के तहत बनाया जा रहा पानी के चेम्बर को लेकरठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की तथा बाल्व को सही ढंग से बंद नही करने के कारण उसमें से पानी का रिसाव होरहा था जिस पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा को निर्देशित किया कि यह कार्य आपअपने निरीक्षण में करायें, सडक का ढलान दोनो तरफ हो, जहां भी पानी व सीवर की लाईन डालनी हैं अभीडाल लें, सडक बनने के बाद सडक खुदनी नही चाहिएइसके साथ ही पुलिस पेट्रोल पम्प तिराहे पर बरसात के दिनों में जल भराव हो जाता है इसके लिएऊर्जा मंत्री  तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सडक बनने से पहले दोनो तरफ के नालेको सही से बना लिया जाये। साथ ही नाले में से निकली हुई पानी की लाइन को चेक करें कहीं लीकेज तो नहीहैं। इसके बाद बहोडापुर चैराहे को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस चैराहे पर बने नालों का कार्यशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये साथ ही अवैध रूप से बनी हुई गुमठियों को हटाकर चैराहे का सौंदर्यीकरण कियाजायेऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सुबह सागर ताल पर बने विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण मेंविद्युत सब स्टेशन पर गंदगी पाये जाने व कार्य व्यवस्थित न होने पर संबंधित अधिकारियों पर काफी नाराजगीव्यक्त की तथा उनको निर्देशित किया कि विद्युत सब स्टेशन परिशर साफ व स्वच्छ रहना चाहिए साथ ही यहांआने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेषानी नही होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने विधानसभामें लगाई जा रही एलईडी स्ट्रीट लाईट का भी निरीक्षण किया।