पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस ने दिया 58 पेट्रोल पंपों पर धरना, किया प्रदर्शन

Jun 11 2021

ग्वालियर। कांग्रेस ने अब पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने शहर के 58 पेट्रोल पंपों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करेंगे और जब तक पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को सरकार वापस लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अ.भा. कंाग्रेस कमेटी के आव्हान पर मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल डीजल पर मूल्य वृद्धि करने वाली भाजपा केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिये गए। धरने के दौरान नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर आमजन कोरोना महामारी से पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ऐसे में सरकार को आमजन को राहत देना चाहिए लेकिन सरकार राहत देने की बजाय जनता पर मूल्यवृद्धि थोपने में लगी हुई है और आज पेट्रोल का दाम सौ रुपए से ऊपर पहुंच गया बाबजूद इसके केन्द्र सरकार कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रही जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 
इन स्थानों पर दिया गया धरना
सनातन धर्म मंदिर के सामने बने पेट्रोल पंप 
 मध्यप्रदेश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में धरना आंदोलन किया गया है। इसी क्रम में ग्वालियर शहर में पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सनातन धर्म मंदिर के सामने बने पेट्रोल पंप पर धरना दिया है। शहर भर के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक व नेताओं ने सुबह 9 से 11 तक धरना दिया है। विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने धरना देते हुए बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा, कि महंगाई की मार से जनता बेहाल है। पेट्रोल डीजल के अलावा खाद्यान्न की बढ़ी कीमतों से आम जनता परेशान है और प्रदेश की भाजपा सरकार सो रही है। विधायक ने बीजेपी सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया तो कांग्रेस की एक बड़ा आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक के साथ अलबेल घुरैया, प्रमोद जैन, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, शरद यादव, अवधेश गौरव, सौमित्र, राजू यादव, अंकित कट्टल, हरिकांत गुर्जर, राजेंद्र राठी, अनूप मिश्रा, वृंदावन चौरसिया आदि शामिल हुए।
शिन्दे की छावनी पेट्रोल पंप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी,अमर सिंह माहेार, चतुर्भुज धनोलिया, धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीमती रिचा रोहिरा, राकेश शर्मा, अतुल पवार, सुभाष गुप्ता, शमशेर अली, पिंकू परमार, बंटी पाली, पियूष जेन आदि ने धरना दिया प्रदर्शन किया।
मानस भवन के सामने पेट्रोल पंप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में विधायक लाखन सिंह, यादव, वीर सिंह तौमर, प्रेम सिंह यादव, केदार सिंह किरार, वीर सिंह परमार, धर्मवीर जाट, जितेन्द्र भदोरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
नेहरू पेट्रोल पंप गोल पहाडिय़ा
युवा कांग्रेस नेता संजय यादव के नेतृत्व में अरविंद चौहान, कमल माहोर, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, मोहन गोयल, सुलेमान कुरेशी, मनीष शर्मा आदि ने धरना दिया और प्रदर्शन कर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
पाताली हनुमान तानसेन रोड पेट्रोल पंप 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कृष्णराव दीक्षित, राजेश भदोरिया,विनोद यादव माठू,विकास जेन, विष्णूकांत शर्मा, नरेश माथुर, भीकम सिंह जादोन, अशोक तरेटिया, मनीष राजपूत, राकेश कुशवाह, भानू यादव, अजीत गोस्वामी, शकील मंसूरी, राजेश कुशवाह, सोनू राजावत आदि ने धरना दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र में काबिज मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
फूलबाग चैराहा पर पेट्रोल पंप
हरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में उदल सिंह, राम सिंह चोहान, हमीद खां उस्मानी, रामनरेश परमार, रमेश राजपूत,मान सिंह शाय, अविनाश गुप्ता, जीतेन्द्र राजावत, बृजेन्द्र राठौर, नरेन्द्र रघुवंशी, राकेश कुशवाह, जीतू चौहान, दिनेश यादव, प्रभूदयाल बाथम, बृजमोहन दिवाकर आदि ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
 जैन पेट्रोल पंप नेहरू पार्क
विधायक प्रवीण पाठक के नेतृत्व में इब्रहिम पठान, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश सिकरवार, अकील खान, पिंकी पांडे आदि ने धरना दिया और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास पेट्रोल पंप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालेंदु शुक्ला के नेतृत्व में भगवान सिंह यादव, रामसेवक सिंह बाबूजी,चन्द्रमोहन नागोरी, वासुदेव शर्मा, हरिओम शर्मा।
लक्ष्मीगंज मंडी के पास पेट्रोल पंप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश बाबू के नेतृत्व में तरूण यादव,मुकेश चौरसिया, विनोद शाय, अर्पित गोड़, हनीष सूरी, दीपक लिखार, रामेश्वर दयाल, नूर खान, गनपत शाय ने धरना दिया।
 होटल सेंट्रल पार्क के सामने पेट्रोल पंप
युवा कांगे्रस नेता हेवरन सिंह कंसाना अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में यदुनाथ सिंह तोमर,केदार सिंह कंसाना, शिवा तोमर, आशुतोष शर्मा, भानू प्रताप तौमर, आवेद जफर कुरेषी ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
 चेतकपुरी के सामने पेट्रोल पंप
शंकर गाबरा के नेतृत्व में राकेश गुर्जर, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष संजय बघेल, अवनीश गोड़ कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष, शुभम मधुरिया, पवन गुप्ता, आवेद नकबी ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
डॉ. धर्मवीर पेट्रोल पंप गोला का मंदिर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह नाती के नेतृत्व में सुनील श्रीवास, संजय राठौर, वीरेन्द्र यादव, बृजेन्द सिंह तौमर, राजेश शर्मा, सोरभ गोड़, डॉ, दसरथ जाटव, अलकार गुर्जर, रामू श्रीवास, अभिजीत राहुल भदौरिया, मुकेश गुर्जर, राजेश शर्मा, रवि चाकोटिया ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
शहीद गेट के पास मुरार पेट्रोल पंप
विनोदी जेन के नेतृत्व में सतेन्द्र राणा, रूपेश दुबे, रामबाबू शर्मा, बृजेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश पाल, चंदन राठौर, अनुराग घुरैया, नीलेश तिवारी, अशोक माथुर, नासिर बेग, जसंवत गुर्जर ने धरना दिया।
पुलिस बटालियन रोड पेट्रोल पंप
किशोर गुप्ता के नेतृत्व में आनंद शर्मा, संजय फड़तरे, श्रीमती विमला पाल, मोनू सोलंकी, कन्हैयालाल लाल चांदवनी, रशिद पहलवान ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
 चेतकपुरी तिराहा पर पेट्रोल पंप
कांग्रेस नेता सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में भूपेन्द्र तौमर, सोनू भदोरिया,, अनूप शिवहरे, राजा यादव एड, गिर्राज चंदोरिया आजम खान, धीरेन्द्र जाटव, आशीष साहू, के के शर्मा, दिनेश पाराशर, नरेन्द्र राजावत ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
खेड़ापती रोड पेट्रोल पंप
कांग्रेस नेत्री श्रीमती शील खत्री के नेतृत्व में श्रीमती गिरिजा द्विवेदी, नत्थू सिंह जोदान, श्रीमती गोमा बाई जाटव, संतोष शर्मा, मुनेन्द्र भदोरिया, राजेश खान, सतीश मिश्रा, नाजिम खान, श्रीमती शांति कुशवाह, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, नंद किशोर सिसोदिया, राजेन्द्र शर्मा, रवि शर्मा, शरद सारस्वत, अविनाश दुबे चुन्नू, रघुनाथ तौमर ने धरना दिया।
लाड पेट्रोल पंप काल्पी ब्रिज मुरार
 गोपीलाल भारतीय, सुधीर मंडेलिया, संदीप यादव, महेन्द शर्मा, बबलू सोन, पंचम भदोरिया, अनिल शर्मा, हर्ष कुशवाह ने धरना दिया।
भारत पेट्रोल पंप, महाराज पुरा
 पप्पन यादव, कल्यान सिंह, केदार सिंह, दलवीर बोहरे, दशरथ सिंह गुर्जर, सोवरन सिंह तौमर, संजना राजावत, राहुल बघेल विनय नगर ने धरना दिया।
नाका चंन्द्रवदनी चोराहा पेट्रोल पंप
श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती कल्पना सेंगर, श्रीमती महादेवी परमार, श्रीमती मीनू परिहार, श्रीमती सीमा सूर्यवंशी, श्रीमती माया उस्मानी ने धरना दिया।
 कलेटर कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप
साहब सिंह गुर्जर, शिवराज यादव अध्यक्ष एनएसयूआई संकल्प गोस्वामी, विश्वजीत सिंह भदोरिया, मनीष कोरव ने धरना दिया।
केसरबाग मेला रोड पेट्रोल पंप
श्रीमती रूची ठाकुर अध्यक्ष महिला कंाग्रेस, श्रीमती विमला पाल, श्रीमती कनीजा खान, श्रीमती रचना कुशवाह, श्रीमती निधी शर्मा, श्रीमती अंजना चोहान, श्रीमती रानू शर्मा ने धरना दिया।
सोढी ट्रांसपोट के बगल में कम्पू रोड
श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, भानू जेन, लक्ष्मीनारायण शाक्य, गोविंद अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनोज जैन ने धरना दिया।
 पंचवटी कॉलोनी, विकास साहू का पेट्रोल पंप
अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत सिंह चौहान,सरमन राय, तरूण कुशवाह, भीकम जादौन,असरफ खान, मोहित जेन, बहादुर शाह, आसिफ अली खान, सुनील टेगोर, जूमील खान, अकबर खान, गोतम बंसल, राजेन्द्र माहोर, नफीस खान ने धरना दिया।
मोतीझील पेट्रोल पंप एबी रोड
जयराज ंिसह चौहान, राजू राय, गोपाल प्रजापति, सुरेन्द्र चौहान,भीकम सिंह जादोन, संजय माहोर, नरेश माथुर ने धरना दिया।
सेंट टेरेसा स्कूल के आगे, पेट्रोल पंप वीरपुर
अदुल हमीद पप्पू, प्रताप राव माडिक, धनपाल जाटव, मंगल यादव, भूपेन्द्र भदोरिया ने धरना दिया।  गणेश मंदिर के पास जनकताल पेट्रोल पंप वीरेन्द्र तौमर, सत्यभान चौहान, राकेश परिहार, आशीष सिकरवार, देवेन्द्र चौहान, राजीव शर्मा, सुनील शिवहरे, अशोक कश्यप, लोकेश शर्मा, मनीश सिंह राजूपत, महेश धनोलिया ने धरना दिया।
पुलिस पेट्रोल पंप जेल रोड
जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में वरिष्ठ कांगे्रस नेता सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में श्रीमती कुसुम शर्मा, अतुल जेन, आशीष शर्मा,महेश मधुरिया, नासिर खान, मोनू राठौर, प्रदीप पलरैया, पंकज तोमर, प्रथम भदौरिया, राजेश भदोरिया, पूरन सिंह कुशवाह, अरविंद पाल, जीतू चैहान, लल्लू खटीक, चंचल सोनी, अनामिका शर्मा, विक्रम शर्मा, आलिम खान,ओमप्रकाश राजपूत, अरविंद किरार, दर्शन मिश्रा, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, मधुसुदन मारवाड़ी ने धरना दिया और प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और सभी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में केन्द्र सरकार राहत देने की बजाय लोगों पर महंगाई का बोझ लाद रही है जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। अगर केन्द्र सरकार ने जल्द पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को वापस नहीं लिया तो मजबूरन जनआंदोलन करना पड़ेगा। धरना में बड़ी संया में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए और अपना आक्रोश व्यक्त किया।