भगवान शनिदेव की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Jun 10 2021

ग्वालियर। गुरुवार को श्रद्धाभाव के साथ भगवान शनिदेव की जयंती मनाई गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। भक्तों ने कोरोना गाउठलाइन का पालन करते हुए शनि मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की।