ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम बदलने की अफवाह किसने फैलाई पता नहीं
Jun 10 2021
ग्वालियर। भोपाल से विशेष चार्टर प्लेन से ज्योतिरादित्य सिंधिया 9.30 बजे ग्वालियर के लिए निकले थे। ठीक 10.30 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा के बड़े नेता और सिंधिया समर्थक भाजपाई खड़े थे, जबकि सिंधिया ने अपील की थी कि उनके आने पर कोई फूल मामला पहनाकर स्वागत न करे। यहां 5 मिनट सभी से मुलाकात करने के बाद वह सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। यहां उनको कुछ लोगों के यहां मिलना है।
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से गुरुवार सुबह 10.35 बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर 5 मिनट रुके और समर्थकों से मिलने के बाद सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सिंधिया को चेहरा दिखाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। हर तरफ समर्थकों की भीड़ नजर आई।
भिंड रवाना होने से पहले सिंधिया ने मुरैना में बुधवार रात वन विभाग की एसडीओ पर हमले पर कहा कि बार-बार एसडीओ पर हमले हो रहे हैं। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेशा अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और रहेगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात कर कड़े एक्शन के लिए कहूंगा। इसके अलावा हाल ही में प्रदेश में सीएम बदलने की अफवाह पर कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। यह बदलने की चर्चा कहां से चली, यह नहीं पता।
राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा हुई है। दूसरी लहर में अच्छा काम किया है। मैं भी अंचल के जिलों को पांच-पांच एम्बुलेंस दे रहा हूं लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो।
लंबे समय बाद अंचल में सिंधिया का दौरा
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आखिरी व्यवस्थित कार्यक्रम होली से पहले हुआ था। वह होली पर भी ग्वालियर नहीं आए थे। 5 अप्रैल को उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अशोक नगर में कार्यक्रम था और उसके बाद ग्वालियर में दौरा था, लेकिन कोविड के बढ़ते केस के चलते रद्द कर दिया था। उस कार्यक्रम को रद्द करने की एक वजह भाजपा के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का एक ट्वीट भी था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि होली का त्योहार लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन कर शांति से निकाल दिया। अब नेता भी संयम रखें और भीड़ से बचें। इसके बाद से सिंधिया ने यहां कोई दौरा नहीं किया है। हां बीच में 16 मई को सीएम शिवराज सिंह के साथ 3 घंटे के लिए समीक्षा करने आए थे, जब जरूर वह साथ में आए और चले गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









