अनलॉक के बाद अब गर्मी ने लगाया कफ्र्यू
Jun 09 2021
ग्वालियर। एक जून को प्रशासन ने कोरोना संक्रमण दर कम होने पर भले ही शहर के साथ-साथ जिले भर को अनलॉक कर दिया लेकिन पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों को ऐसा सताया कि बिना चाहे अघोषित लॉकडाउन लग गया।
सहालग होने के बाद भी दिन के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहता था और महज कुछ घंटे का बाजार रह गया। सुबह दस बजे से ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर देते जिसके कारण लोग बाजारों से घरों की ओर रवाना होना शुरू हो जाते। यहां तक कि गर्मी का असर आफिसों पर भी देखने को मिल रहा है और दिन के समय सरकारी दतरों में चंद अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आते हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के साथ-साथ जिलेभर में एक जून से प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की थी और लोगों को लगने लगा था कि अब व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे गति पकडऩे लगेंगी। लेकिन पिछले तीन दिनों से शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने व्यवसाईयों और आमजन की हालत खराब कर दी जिसका असर सीधा-सीधा लोगों के व्यवसाय पर पड़ रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि नौतपा में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और एक-दो दिन छोड़कर शेष दिनों में नौतपा ठंडा रहा वहीं नौतपा के बाद राजस्थान की ओर से आईं गर्म हवाओं ने लोगों को हलकान कर दिया। हालात यह है कि सुबह आठ बजे से ही सूर्यदेव अपनी तपिश से लोगों को सताना प्रारंभ कर देते हैं और यह क्रम देररात तक अनवरत रूप से जारी रहता है। इतना ही नहीं गर्मी का जो हाल है उसने सभी को परेशान कर रखा है। ना कूलर राहत दे पा रहे और ना ही पंखे इस भीषण गर्मी का सामना कर पा रहे हैं। एसी में भी कुछ देर तक राहत मिल रही है। जैसे ही एसी से बाहर निकलना होता है वैसे ही एक बार फिर से लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगते हैं। जिसके कारण बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
लू और गर्मी से करें बचाव
जून माह में सूरज अपनी प्रचण्डता पर उतर आया है। पारा लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तपन के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्म हवा के थपेड़ों से हीट स्ट्रोक और हीट बर्न की संभावनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लू और गर्मी से बचाव करें और पानी व शीतल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो और बीमारियों से बचाव हो सके।
यह सावधानी बरतें
तेज धूप से बचने के लिए शरीर के खुले भागों को गमछे या तौलिया से ढ़कने के बाद ही धूप में निकलें। कपड़े हमेशा सफेद या हल्के रंग के ही पहनें। घर से बाहर खाली पेट बिल्कुल भी न निकलें। पानी अधिक मात्रा में पिएं और तरल पेय पदार्थों को लेते रहें। जहां तक संभव हो धूप में अधिक देर तक खड़े होकर न रहें। बहुत अधिक भीड़, गर्म व घुटन भरे कमरों से दूर रहें।
शीतल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक उपयोग करें
भीषण गर्मी में शीतल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक उपयोग करें और पल-पल पर पानी पिएं जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो और किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित ना हों।
उल्टी-दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ी
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो पर पड़ रहा है और वह विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









