टीका, गर्भवती महिलाओं की जांच और सर्वे कार्य प्रभावित
Jun 08 2021
ग्वालियर। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना मंगवलवार को भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांगों को लेकर प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी हुई हैं। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य विभाग के कई काम रुक गए हैं। वहीं मंगलवार सुबह आशा कार्यकर्ताओं ने मोतीमहल पहुंचकर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा को ज्ञापन दिया।
सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने और न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता शनिवार से हड़ताल पर हैं। गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा भी हड़ताल पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं ने शर्मा को भी अपना ज्ञापन दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने शर्मा को बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांग से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा रही हैं। लेकिन उनकी मांगों का अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया है। इस पर शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या के निराकरण का आवश्वासन दिया। हड़ताल में रजनी मीणा, मीना खान, पुष्पा साहू, प्रभा, सुधा अग्रवाल, रीता गुप्ता, मीना, गीता सूर्यवंशी, रजनी गुप्ता, रजिया सुलतान, अनीता नागौरी, वर्षा शर्मा आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









