कोरोना हुआ छूमंतर, बाजारों में फिर बढ़ी भीड़, लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भूले
Jun 08 2021
ग्वालियर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लगभग डेढ़ माह तक कोरोना कफ्र्यू और लॉकडाउन लगा रहा, संक्रमण कम होने के बाद प्रशासन ने अनलॉक फेस-1 के तहत बाजारों को खोलने की छूट क्या दे दी व्यवसाई से लेकर आमजन तक कोरोना को भूल गए और हालात यह है कि बाजारों में सुबह से ही भीड़ बढऩा प्रारंभ हो जाती है और दोपहर तक प्रमुख बाजार आमजन से पट जाते हैं। ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा और ना ही मास्क लगाना ही उचित समझ रहे हैं। कई बाजारों में तो व्यवसाई खुद भी मास्क नहीं लगा रहे।
उधर अनलॉक फेस-1 में लोग किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें निरंतर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी कर रही हैं और लोगों को समझाइश दे रही हैं कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सावधानी बरतें और बहुत ही आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें। इतना ही नहीं मास्क अवश्य लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
उल्लेखनीय है कि एक जून को कोरोना संक्रमण की रतार कम होने पर प्रशासन ने अनलॉक फेस-1 के तहत बाजारों को ऑड-ईवन आधार पर खोलने की परमीशन दे दी थी ताकि व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें। लेकिन पिछले आठ दिन से अनलॉक के दौरान व्यवसाईयों से लेकर आमजन तक कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ बाजारों का भ्रमण करने निकले तो सबसे अधिक भीड़ नजरबाग मार्केट और सुभाष मार्केट में मिली जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को तत्काल बाजार बंद कराने के निर्देश दिए जिसके परिपालन में देखते ही देखते दोनों बाजारों में शटर गिर गई इसके बाद भी अन्य प्रमुख बाजारों के व्यवसाई मानने को तैयार नहीं।
व्यवसाईयों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एक साथ दुकान में 6 से अधिक खरीदार नहीं मिलना चाहिए फिर भी दुकानों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो रही है जिससे आने वाले दिनों में संक्रमण के एक बार फिर से बढने के आसार बन रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









