ग्वालियर स्मार्ट सिटी ने आईएसबीटी के लिए निविदाएँ की आमंत्रित यात्रियों को जल्द मिल सकेगी सुविधाजनक व व्यवस्थित बस स्टैंड की सुविधा
Jun 08 2021
ग्वालियर। अब जल्द ही ग्वालियर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये जाने वाले अंतर्राजीय बस टर्मिनल का लाभ शहरवासियों को मिल सकेगा क्योकि इस परियोजना के लिये स्मार्ट सिटी द्वारा निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। ग्वालियर के हजीरा थाना के समीप लगभग 35 एकड़ भूमि में इस अंतर्राजीय बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे आईएसबीटी परियोजना के लिए निविदाएँ आमंत्रित कर दी गई हैं जिसके उपरांत इसके निर्माण कार्य को आरम्भ किया जा सकेगा। श्रीमती सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के ट्रांजिट ऑरीएंटेड डेवलपमेंट के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी की यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसका लाभ शहरवासियों को जल्द मिलेगा।
आईएसबीटी का स्वरूप हेरिटेज थीम पर आधारित होगा तथा इसका निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के तहत किया जाएगा। ऊर्जा बचत, जल संरक्षण, प्राकृतिक प्रकाश जैसे ग्रीन घटक इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाएँगे। श्रीमती सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जाने वाले बस टर्मिनल में 52 प्लेटफ़ोर्म बनाए जाएँगे जिसमें 5 से 10 मिनट के अंतराल में एक साथ 52 बसें अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगी। यहाँ 132 बसें खड़ी की जा सकेंगी जिसमें 52 बसें प्लेटफार्म पर तथा 80 बसें पार्किंग में खड़ी की जा सकेंगी।
श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए जाने वाले बस टर्मिनल में जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस परियोजना में सार्वजनिक शौचालय, दिव्यंग्जनों की सुगमता के लिए बाधारहित पथ, सुव्यवस्थित आगमन व प्रस्थान स्थल, बस चालकों के लिए विश्राम कक्ष, निजी वाहन, ऑटो, कैब व टैक्सी इत्यादि के लिए पिक एंड ड्रॉप लेन तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था व बसों के लिए वर्कशॉप क्षेत्र का प्रावधान रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









