युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jun 08 2021

ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिन्दे की छावनी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन हैरान रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक शिन्दे की छावनी स्थित भारत टॉकीज रोड पर रहने वाले प्रवीण पुत्र रामसुंदर वर्मा ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा दंग रह गए और इसकी सूचना इंदरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक प्रवीण के दो बेटियां है और शराब के नशे में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आत्महत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।