चोर घर से 16 लाख के जेवर और 1 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए
Jun 08 2021
ग्वालियर। उटीला में एक किसान के घर चोरों ने धावा बोला है। चोर घर से पुश्तैनी जेवरात करीब 35 तोला, एक किलो चांदी और एक लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए हैं। सोने की कीमत 16 लाख रुपए बताई गई है।
रात कूलर खराब हो जाने के कारण किसान और उसका परिवार छत पर सो रहे थे। कमरे सूने थे चोर दाखिल हुए और अलमीरा के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता मंगलवार सुबह चला है। पुलिस ने जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
उटीला निवासी धनवीर गुर्जर पुत्र जण्डेल सिंह गुर्जर किसान हैं। रात वह खाना खाने के बाद किसान और परिवार एक ही कमरे में कूलर चलाकर सो गए। पर रात 11 बजे अचानक कूलर खराब हो गया। रात को गर्मी भी बहुत ज्यादा थी। इस पर धनवीर और उसकी मां, पत्नी व बच्चे छत पर जाकर सो गए। कमरे के बाहर ताला लगा दिया।
देर रात चोर गिरोहों ने घर पर धावा बोल दिया। चोर घर में दाखिल हुए और दरवाजे पर लगे ताले को सफाई से तोड़ा कि किसी को आवाज तक नहीं आई। इसके बाद अंदर पहुंचे और अलमीरा और सूटकेस से सोना-चांदी के पुश्तैनी गहने पार कर दिए। अलमीरा में 1 लाख रुपए नकद रखे थे उन पर भी हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब धनवीर और उनके परिवार की नींद खुली तो कमरे की हालत देखकर वह दंग रह गए। सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुश्तैनी गहने सहित 18 लाख का माल चोरी
धनवीर सिंह ने बताया कि घर से पुश्तैनी गहने चोरी गए हैं। करीब 35 तोला सोना जिसमें, तीन हार, दो चेन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, अंगुठियां, करधौनी व अन्य सामान था। इसके अलावा 1 किलो चांदी भी चोरी गई है। एक लाख रुपए नकद चोरी हुए हैं। यह नकद उन्हें 3 दिन पहले ही सरसों की फसल बेचने पर मिले थे। चोरी गए पूरे माल की कीमत लगभग 18 लाख रुपए होगी।
डॉग घर के आसपास लगाता रहा चक्कर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उटीला थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के स्निफर डॉग को भी मौके पर ले जाया गया है। यहां छानबीन करने पर डॉग् चोरी वाले कमरे से होता हुआ छत की तरफ गया। इसके बाद घर के पीछे जाकर कन्फ्यूज हो गया। पुलिस को अनुमान है चोर पीछे से छत के रास्ते ही अंदर आए हैं।
आपका कहना
एक किसान के घर पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
सुमन गुर्जर, एएसपी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









