32 घंटे के बंद के बाद सोमवार को खुले बाजार, चहल-पहल बढ़ी, सुबह से ही खरीदारी में जुटे लोग
Jun 07 2021
ग्वालियर। शहर में वीकेंड कफ्र्यू के बाद सोमवार को 32 घंटे बाद सुबह सभी बाजारों को ऑड-ईवन आधार पर खोला गया। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमडऩे लगी और दोपहर तक अच्छी- खासी भीड़ बाजारों में जुट गई। सहालग के चलते बाजारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रमुख बाजारों में घूमती रहीं जहां भी भीड़-भाड़ अधिक नजर आई वहां पर एक्शन लिया और दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारों को समझाया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का वीकेंड कफ्र्यू सोमवार सुबह 6 बजे समाप्त हो गया और सभी प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। उधर बाजारों की भीड़ को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सतत निगरानी करती नजर आईं। चूंकि इन दिनों सहालग के बाजार चल रहे हैं ऐसे में भीड़-भाड़ बढऩा स्वभाविक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अभी जब तक कोरोना पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ तब तक ऑड-ईवन आधार पर बाजार खोले जा रहे हैं।
आधे बाजार आज और आधे बाजार कल खुलेंगे। दुकानदारों को सख्ती के साथ निर्देश दिए गए कि दुकानें खोलें पर कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। अगर लापरवाही मिली तो बाजार बंद करवा दिए जाएंगे। इसके बाद भी व्यवसाई और खरीदार मानने को तैयार नहीं हैं।
आज भी प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ बढऩा शुरू हो गई। कई बाजारों में तो लोगों का हुजूम एैसा उमड़ा कि पांव रखने तक की जगह नहीं मिली और लोग बिना मास्क के खरीदारी करते नजर आए। बाजार खुलने के साथ ही दुकानदार भी इतने लापरवाह हो गए हैं कि वह ना तो खुद मास्क लगा रहे हैं और ना ही खरीदारों पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में बाजारों की भीड़-भाड़ को देखकर लगने लगा कि एक बार फिर से कोरोना संक्रमण मुसीबत बनकर आ सकता है। हालांकि पुलिस और प्रशासन के दल बाजारों पर सतत नजर रखे हुए हैं पर इसके बाद भी बेतहासा भीड़ जुट रही है। जिसे नियंत्रित करना आसान नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









