नशीला जूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखा.महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया फ्लैट मालिक पर मामला ग्वालियर। पढ़ाई के लिए किराए से रहने आई छात्रा को फ्लैट संचालक ने नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा के फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शोषण किया और जबरन बंधक बनाकर रखा। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के रजनीगंधा अपार्टमेंट की है। वारदात के बाद आरोपी ने छात्रा को बंधक बनाकर रखा। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से निकलकर अपने घर चली गई, तो आरोपी ने उसे फोटो वीडियो वायरल की धमकी देकर बुलाया और मारपीट कीमहोबा उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय केआरजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है और सितम्बर 2020 तक वह कंपू पर एक निजी हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सभी हॉस्टल बंद हो गए तो उसकी सहेली ने उसे गोला का मंदिर पर धर्मवीर भदौरिया के रजनीगंधा स्थित फ्लैट में कमरा दिलवा दिया। यहां रहते हुए छात्रा को अभी पांच-छह दिन हुए थे कि धर्मवीर भदौरिया उसके रूम में आया और उसे पीने के लिए जूस दिया। इसके बाद छात्रा बेसुध हो गई और इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय आरोपी ने उसके फोटो व वीडियो भी बना लिए। साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगाबंधक बनाकर रखा, किया शोषणपीडि़ता ने पुलिस अफसरों को बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा और किसी से बात नहीं करने देता था। साथ ही नौकरी लगवाने तथा फ्लैट दिलाने का लालच देता था। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची तो आरोपी उसे कॉल कर धमकाता रहता था, एक बार धमकी देकर बुलाया और उसकी मारपीट की। उससे परेशान होकर वह महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैछात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना की गई है
Jun 06 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









