चरित्र संदेह के चलते पत्नी की चाकू मारकर हत्या.थाटीपुर थाना क्षेत्र के गौतम नगर की घटना
Jun 05 2021
ग्वालियर। चरित्र संदेह के चलते एक पति ने पत्नी को चाकू मार दिए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के गौतम नगर में बीती रात करीब आठ बजे की है। पत्नी को चाकू मारकर पति फरार हो गया। घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर तड़के घायल महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव पीएम हाउस भेजकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी कुसुमा पत्नी नारायण सिंह जाटव का बीती रात पति नारायण से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो नारायण ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी को गंभीर हालत में छोड़कर नारायण वहां से भाग निकला। मामले का पता चलते ही परिजन घायल कुसुमा ने बीती रात चरित्र संदेह पर पत्नी के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी को चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले का पता चलते ही परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर तड़के करीब पौने चार बजे उपचार के दौरान कुसुमा ने दम तोड़ दियारोजाना होता था विवादपरिजनों ने बताया कि चरित्र संदेह पर नारायण व कुसुमा में रोजाना विवाद होता था। बीती रात भी उन्होंने सोचा कि कुछ देर में सब शांत हो जाएगा। लेकिन नारायण ने चाकू मारकर कुसुमा को घायल कर दिया और उसकी मौत हो गई। वहीं मां की मौत और पिता के फरार होने पर उनके चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हैआरोपी की तलाश में पुलिस की टीम रवानामहिला की मौत के बाद आरोपी की तलाश में थाटीपुर थाना पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया हैपति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









