बाजार से आया और लगा ली फांसी ग्वालियर। बाजार से आया युवक अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के खारा कुआं के पास की है। घटना का पता चलते ही परिजन युवक को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैग्वालियर थाना क्षेत्र के खारा कुआं निवासी सोनू परिहार (33) पुत्र रमेश परिहार बीते रोज बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन किसी काम से कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारा तो उसकी नब्ज चल रही थी। परिजन तुरंत ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते हुए उसने फांसी लगाकर जान दी है

Jun 05 2021