बेटी का पता पूछा तो पीटा और कर दी फायरिंग.पुलिस ने किया मामला दर्ज ग्वालियर। घर से बेटी को लेकर गए युवक के घर बेटी की जानकारी लेने पहुंचे पिता तथा बुआ की आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर धमकाने के लिए पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामरती गार्डन के सामने इंद्रा कॉलोनी की है। मारपीट व फायरिंग से घबराएं पीडि़त थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी मुरारी लाल ने शिकायत की है कि बीते रोज उनके घर की डोरबेल बजी तो उनकी 28 वर्षीय बेटी दरवाजा खोलने पहुंची। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं आई तो वह बाहर देखने पहुंचे तो बेटी को इंद्रा कॉलोनी निवासी अमन भदौरिया अपनी बाइक पर ले जाता दिखाई दिया। इस पर वह अपनी बहन मधु के साथ अमन का पीछा करते हुए उसके घर पहुंचे तो अमन की मां व चाचा कांता सिंह से बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। जब उन्होंने अंदर जाकर देखने का प्रयास किया तो उनकी उन्होंने मारपीट कर दी। जब विरोध किया तो अमन के चाचा कांता सिंह ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। किसी तरह वह वहां से जान बचा कर भागे और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मारपीट व फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया हैवर्जनपीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है

Jun 05 2021

 

बेटी का पता पूछा तो पीटा और कर दी फायरिंग
पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्वालियर। घर से बेटी को लेकर गए युवक के घर बेटी की जानकारी लेने पहुंचे पिता तथा बुआ की आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर धमकाने के लिए पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामरती गार्डन के सामने इंद्रा कॉलोनी की है। मारपीट व फायरिंग से घबराएं पीडि़त थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी मुरारी लाल ने शिकायत की है कि बीते रोज उनके घर की डोरबेल बजी तो उनकी 28 वर्षीय बेटी दरवाजा खोलने पहुंची। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं आई तो वह बाहर देखने पहुंचे तो बेटी को इंद्रा कॉलोनी निवासी अमन भदौरिया अपनी बाइक पर ले जाता दिखाई दिया। इस पर वह अपनी बहन मधु के साथ अमन का पीछा करते हुए उसके घर पहुंचे तो अमन की मां व चाचा कांता सिंह से बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। जब उन्होंने अंदर जाकर देखने का प्रयास किया तो उनकी उन्होंने मारपीट कर दी। जब विरोध किया तो अमन के चाचा कांता सिंह ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। किसी तरह वह वहां से जान बचा कर भागे और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मारपीट व फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है। 
वर्जन
पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है