घर में घुसकर छेड़ा, विरोध करने पर पीटा ग्वालियर। घर में अकेली महिला को देखकर एक मनचला अंदर जा पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ कर दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाके की है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गयाग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाका निवासी 25 वर्षीय महिला घर में अकेली थी कि तभी पड़ोस मेें रहने वाला बंटू उर्फ अजय राय घर में पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। वारदात की शिकार पीडि़ता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है

Jun 05 2021