संकल्प सिद्धि संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस पर व्रक्षारोपण कर समाज को दिया संदेश

Jun 05 2021

 विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध और पवित्र रखने हेतु कटिबद्ध है और विश्व में इस विषय के प्रति जन सामान्य का भी भाव जागरण हो इसकी कामना करते हैं क्यूँ की जिस समाज मे हमारा पोषण होता है उस समाज के प्रति अपना भी दायित्व बोध और कर्तव्य भाव स्वाभविक स्वभाव बन जाता है और पर्यावरण दिवस मे किसी भी वृक्षों को रोपण मात्र नहीं अपितु समाज उपयोगी और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भी वृक्षो का रोपण करना चाहिए जो शुद्ध हवा के साथ हमे अनेक व्याधियों से भी रक्षा भी कर सके और मानव जीवन सभ्यता के विकास के साथ तो वनस्पति सदैव से सहायक रही और पशु पक्षीयो के भी जीवन का आधार  वृक्ष ही तो हैं आज हम वृक्ष, वनस्पति के बिना न तो मानव समाज की और न पशु-पक्षीयो के जन जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं शास्त्रों में कहा गया है की ""परोपकाराय फलंंति वृक्षा:"" आज के परिवेश मे चिंतन करे तुलनात्मक अध्ययन करे तो देखेंगे की अपने देखते-देखते कितने ही जंगल नष्ट प्रायः हो गये हैं आस-पास के वृक्षो को भी कटते देखा है इन्ही सबके परिणाम स्वरूप आज तापमान क्या रहता है की बिना ac ,कूलर  के बैठा नहीं जा सकता है अतः आज इस महत्वपूर्ण दिवस में हम सभी को प्रतिदिन 1 वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए उक्त उद्गार "संकल्प सिद्धि संस्था "" की अध्यक्ष श्री मती गिरिजा गर्ग जी ने आज ग्वालियर महानगर क्षेत्र के सिकंदर कम्पू 13 वीं बटालियन मे व्रक्षारोपण कार्यकम में उपस्थिति लोगो के समक्ष कही आगें उन्होने कहा की संकल्प सिद्धि संस्था इस वर्ष 1000 औषधीय वृक्षो के रोपण के लिये  लक्ष्य लेकर सभी सदस्यो से आह्वान करेगी और स्थान-स्थान पर औषधीय गुणों से युक्त वृक्षो की वाटिका भी तैयार करेगी! कार्यक्रम में उपस्थित संकल्प सिद्धि संस्था की सचिव भारती सोलंकी जी ने पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामना दी और आग्रह किया की अपने निवास क्षेत्र के आस-पास अधिक से अधिक औषधि गुणो से युक्त एवं जनोपयोगी वनस्पति का रोपण करे और उत्तम स्वास्थ्य भी शुद्ध वातावरण से ही प्राप्त होता है कार्यक्रम में संस्था के शलिनी तोमर, कृष्णा, अंजलि बाथम, रीमा राजपूत, रचना,रियाज़ सिद्दकी जी, लाखन तोमरजी, रोहित राजोरे जी, ज्योती जी, रंजना जी, मोनिका जी, आशा सिंह जी एवं सभी स्थानीय लोगों का सहयोग रहा! वृक्षो में नीम, पीपल , बड़, तुलसी, पारिजात ,गिलोय , बिल्व पत्र, आदि पौधो का रोपण कर उनके संरक्षण का दाईत्व भी.कार्यकर्ता को दिया गया एवं स्थानीय लोगो से भी अपील की गयी की अपने निवास क्षेत्र में भी वृक्षो का रोपण करे , वृक्षो के लिये सहयोग संकल्प सिद्धि संस्था करेगी