शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, प्रेमी निकला एक बच्चे का पिता.मुरार पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। शादी का वादा कर एक युवक छात्रा को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके की है। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। मुरार थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया कि मोहनगढ़ निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती राहुल चंदेल से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और राहुल शादी करने की कहकर उसे अपने साथ बड़ागांव ले आया और यहां पर किराए के कमरे में रखा और उसके साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म कियादबाव बनाया तो निकला शादीशुदादो माह पूर्व छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह आजकल को कहकर टालने लगा और जब छात्रा ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि राहुल पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी हैदो माह रखा बंधक बनाकरजब छात्रा ने उससे संबंध तोडऩे और वापस घर जाने की कहा तो आरोपी ने उसे कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। बीते रोज वह दरवाजा लॉक करना भूल गया तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Jun 01 2021